{"_id":"6005d43e8ebc3e2f7e66af59","slug":"kitchen-garden-built-on-paved-floor-bijnor-news-mrt5211937116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्के फर्श पर बना दिया किचन गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्के फर्श पर बना दिया किचन गार्डन
विज्ञापन
पक्के फर्श पर बना दिया किचन गार्डन
नहटौर। परिषदीय स्कूलों में मिड डे मील योजना के तहत किचन गार्डन के लिए बनाई जा रही किचन फेसिंग की धनराशि का बंदरबांट किया जा रहा है। जिन स्कूलों में पक्के फर्श हैं, उनमें भी किचन गार्डन के लिए किचन फेसिंग कर दी गई है। स्कूलों में 15 हजार रुपये के बजट को ठिकाने लगाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
परिषदीय प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में संचालित मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को बेहतर पोषण दिलाने को स्कूलों में किचन गार्डन बनाने के लिए किचन फेसिंग की जा रही है। स्कूलों में खाली पड़ी भूमि पर यह किचन गार्डन बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इन्हें आवारा पशुओं से बचाने के लिए ही किचन फेसिंग की जा रही है। इन किचन गार्डन में बच्चों को ताजे फल और सब्जी खिलाने की योजना है। इसके लिए पहले किचन गार्डन को सुरक्षित रखने के लिए किचन फेसिंग की जा रही है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी की देखरेख में इन किचन गार्डन में फल व सब्जियों का उत्पादन किया जाना है। किचन गार्डन बनाने के लिए शिक्षकों के खाते में सरकार ने 15 हजार रुपये का बजट भेजा था। 15 हजार रुपये के बजट में छह सीमेंट के पिलर और कांटेदार तार के अलावा एक छोटा से लोहे का गेट लगाया जा रहा है। किचन गार्डन की फेसिंग करने में भी खूब अनदेखी की जा रही है। इसमें सिर्फ बजट को ठिकाने लगाने का काम किया जा रहा है। ब्लाक आंकू के गांव अमीनाबाद में किचन गार्डन पक्के फर्श और शौचालय के गड्ढे के ऊपर बना दिया गया है। इतना ही नहीं हैंडपंप भी किचन गार्डन के अंदर ही खड़ा है। आंकू ब्लाक में 147 प्राथमिक व 63 जूनियर हाईस्कूल संचालित हैं। फिलहाल प्राथमिक स्कूलों में किचन गार्डन बनाने के लिए फेसिंग का काम किया जा रहा है। ग्रामीण मनोज कुमार, दीपक कुमार, नरेश कुमार, हरि सिंह, अमित कुमार आदि का कहना है कि किचन गार्डन के लिए जो फेसिंग की जा रही है। उसमें भारी घपला किया जा रहा है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की है। खंड शिक्षा अधिकारी सुभाषचंद्र का कहना है कि पक्के फर्श व शौचालय के गड्ढे के ऊपर किचन गार्डन बनाना गलत है। जिले स्तर से ठेकेदार द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है।