फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kisan Pathshalas will start in the district from 17, training given

Bijnor News: जिले में 17 से शुरू होंगी किसान पाठशालाएं, दिया प्रशिक्षण

Thu, 16 May 2024 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Kisan Pathshalas will start in the district from 17, training given
-17 मई से एक जून 2024 तक आयोजित होगी किसान पाठशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर । जनपद के विकास खंडों में 17 मई से एक जून 2024 के मध्य 612 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशालाओं का आयोजन होगा। दो दिवसीय किसान पाठशालाएं प्रतिदिन 2.30 बजे से 5.30 बजे के मध्य पंचायत भवन में होगी। पाठशालाएं दो सत्र में भी आयोजित किये जायेंगे।

कृषि भवन के सभागार में आयोजित कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर्स ने अधिकारियों की उपस्थिति में कृषि कर्मियों को समस्त तहसील स्तरीय उप सम्भागों पर विशेष प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में कृषि निदेशक गिरीशचंद्र, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया, जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत, विषय वस्तु विशेषज्ञ हरज्ञान सिंह ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपकृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि किसान पाठशाला में किसानों को धान रोपाई (डीएसआर), दलहन, तिलहन, मक्का उत्पादन तकनीकी, प्राकृतिक खेती के सिद्धान्त, कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाएं, श्री अन्न (मिलेट्स) के महत्व, उपयोगिता, उत्पादन तकनीक, पराली प्रबन्धन, एफपीओ, डिजीटल क्राॅप सर्वे के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। आपदा प्रबन्धन के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा के विषय में विस्तार से बताया जाएगा।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed