फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Kisan Mazdoor Sammelan will strengthen alliance'

सपा, रालोद के गठबंधन को मजबूती देगा किसान मजदूर सम्मेलन:स्वामी ओमवेश

Fri, 22 Nov 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
'Kisan Mazdoor Sammelan will strengthen alliance'
बिजनौर। पूर्व मंत्री व सपा नेता स्वामी ओमवेश ने कहा कि 23 दिसंबर को होने वाली गंज दारानगर में होने वाला किसान मजदूर सम्मेलन 2022 के विधानसभा चुनाव की मजबूती के लिए काम करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों दल विधानसभा चुनाव इसी तरह एक मंच से लड़ेंगे।
विज्ञापन

एक बैंक्वेट हॉल में हुई प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री ने कहा कि किसान मजदूर सम्मेलन में 363 बिरादरी के लोग शामिल होंगे। कहा कि दोनों नेता चौधरी चरण सिंह की पत्नी के नाम पर खुल रहे गायत्री देवी नर्सिंग हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में किसान परेशान हैं। पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीति से जनता परेशान है। भाजपा ने केवल भाषणों में ही किसानों की बात कही है, कोई मंच तैयार नहीं किया। रालोद और सपा मिलकर किसानों और मजदूरों के लिए मंच तैयार कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन व अशोक चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसान, मजदूर व आम जनता शामिल होगी। इसके लिए गांव गांव जाकर दोनों दलों के नेता सभाएं कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, ब्रजवीर चौधरी, प्रवीण सिंह देशवाल, पूनम चौधरी, संसार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed