{"_id":"671a0e1f776007a43409b54a","slug":"kisan-mahapanchayat-rakesh-tikait-says-this-is-a-government-of-traders-called-evm-a-disease-2024-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BKU Kisan Mahapanchayat: बिजनाैर में गरजे राकेश टिकैत, बोले- ये व्यापारियों की सरकार, EVM को बताया बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BKU Kisan Mahapanchayat: बिजनाैर में गरजे राकेश टिकैत, बोले- ये व्यापारियों की सरकार, EVM को बताया बीमारी
Thu, 24 Oct 2024 02:36 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:36 PM IST
सार
BKU Mahapanhayat: उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में आज भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रदर्शनी मैदान में किसान महापंचायत ओयाजित की जा रही है। पंचायत को संबोधित करने के लिए भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों की समस्याएं गिनाईं और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन की आज बिजनाैर नुमाइश ग्राउंड में महापंचायत आयोजित की जा रही है। महापंचायत को संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत संबोधित करने पहुंचे।
विज्ञापन
बिजनाैर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने इस महापंचायत का आयोजन किया है। महापंचायत को संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि गन्ने का रेट सही नहीं मिल रहा है, गन्ना भुगतान हुुआ नहीं। भेड़िए और तेंदुए किसानों को खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये पंचायतें मीटिंग ही हैं, देश भर में होती रहेंगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाज्जू कट की मांग पर अड़े किसान: बोले-कट तो लेकर रहेंगे, महापंचायत में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत भी पहुंचे
विज्ञापन
राकेश टिकैत बोले-वोट किसी को भी जीतते यही हैं, बीमारी तो ईवीएम में
उन्होंने कहा कि यहां कहते हैं पेड़ लगाओ, वहां हजारों साल पुराना जंगल काट डाला। ये किसानों की नहीं व्यापारियों की सरकार है। कहा कि किसानों का संघर्ष कड़ा रहेगा, हम लड़ाई लड़ते रहेंगे। उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव तो बीमारी है। हम तो इससे दूर ही रहते हैं। कहा कि बीमारी तो ईवीएम में है, वोट किसी को भी दो, जीतते ये ही हैं। ईवीएम तो इनकी माैसी है। इन्हें कमाकर ही देगी।
उन्होंने कहा कि यहां कहते हैं पेड़ लगाओ, वहां हजारों साल पुराना जंगल काट डाला। ये किसानों की नहीं व्यापारियों की सरकार है। कहा कि किसानों का संघर्ष कड़ा रहेगा, हम लड़ाई लड़ते रहेंगे। उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव तो बीमारी है। हम तो इससे दूर ही रहते हैं। कहा कि बीमारी तो ईवीएम में है, वोट किसी को भी दो, जीतते ये ही हैं। ईवीएम तो इनकी माैसी है। इन्हें कमाकर ही देगी।