फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers are adamant on the demand of Bhajju cut: said- we will take the cut, BKU president Naresh Tikait joins

भाज्जू कट को लेकर महापंचायत: BKU अध्यक्ष बोले- किसानों की छाती पर हाईवे चलेगा; हम देखते रहें, ये न होने देंगे

Thu, 24 Oct 2024 03:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली\ मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली\ मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 24 Oct 2024 03:32 PM IST
सार

Kisan Mahapanchayat:दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भाज्जू में कट की मांग को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के किसानों की आज महापंचायत हो रही है। भाकिय अध्यक्ष नरेश टिकैत समेत किसान संगठनों के पदाधिकारी यहां पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Farmers are adamant on the demand of Bhajju cut: said- we will take the cut, BKU president Naresh Tikait joins
किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भाज्जू में कट की मांग को लेकर गुरुवार को हाईवे पर किसानों की महापंचायत शुरू हो गई। किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसान हर हाल में कट लेकर ही रहेंगे। 

विज्ञापन


मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों से जुटे किसान
दोपहर को शुरू हुई महापंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के अतिरिक्त अन्य किसान संगठनों के पदाधिकारी भी भाग लेने पहुंचे। पंचायत में शामिल होने के लिए शामली के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ से भी किसान महापंचायत स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mahapanhayat: भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ईवीएम को आखिर क्यों बताया बीमारी, बोले-EVM तो इनकी माैसी है

विज्ञापन
विज्ञापन

कट तो हर हाल में लेकर ही रहेंगे- नरेश टिकैत

Farmers are adamant on the demand of Bhajju cut: said- we will take the cut, BKU president Naresh Tikait joins
महापंचायत में शामिल नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

नरेश टिकैत बोले-हाईवे पर कट प्रतिष्ठा की बात
नरेश टिकैत ने कहा कि कट प्रतिष्ठा की बात है। इसमें कुछ भी हो सकता है। यहां एक भी पहिया नहीं चलने दिया जाएगा। बागपत और उत्तराखंड में भी वाहन रोक दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमनें सोने के भाव की जमीन दे रखी है। किसानों की छाती पर ही हाईवे चलेगा ओर हम देखते रहेंगे ये नहीं होने दिया जाएगा। किसानों को दबाया जा रहा है। सरकार इलाके को मजदूर बनाना चाहती है।

कहा कि िजो मांग में सहयोग नहीं देना चाहते घर बैठ जाएं। मनमुटाव भुलाकर एक हो जाओ तभी मांग पूरी होगी। उन्होंने कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो शामली से भी एक क्रांति यात्रा निकाली जाएगी, जो बागपत तक जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed