{"_id":"637a792e30043f73737d5c5d","slug":"kirtan-stopped-on-information-of-change-of-religion-bijnor-news-mrt6144878188","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन की सूचना पर बंद कराया कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन की सूचना पर बंद कराया कीर्तन
विज्ञापन

अफजलगढ़। ईसाई मिशनरी की ओर से कराए जा रहे कीर्तन में धर्म परिवर्तन को लेकर की खबर को लेकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साए लोगों, भाजपाइयों और राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर कीर्तन को बंद करा दिया। आयोजकों ने दोबारा कीर्तन शुरू किया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी चेतावनी दी।
क्षेत्र के गांव दल्लीवाला निवासी एक ग्रामीण के यहां ईसाई मिशनरी के कुछ लोगो की ओर से कीर्तन का आयोजन कराया गया। आरोप है कि जरूरतमंद लोगों को कई प्रकार के प्रलोभन, पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन के प्रयास किए जाते हैं। जिस पर आरएसएस खंड पर्यावरण संयोजक गौरव राजपूत, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला सचिव परीक्षित, अंकित चौहान, गौरव, गुलाब, राजेश सिंह, गजेंद्र व पुखराज आदि अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण मौके पर पहुंच गये।
इन लोगों ने कीर्तन कर रहे लोगों को ऐसा करने को मना किया। लेकिन आयोजकों की ओर से कुछ देर कीर्तन रोकने के बाद फिर शुरू कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसआई जीत सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने कीर्तन के आयोजकों को भी धर्म परिवर्तन को लेकर जमकर हड़काया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचनी मिली थी, उन लोगों को भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी गई है। यदि ऐसा कुछ पाया जाता है। ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी।