फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kiratpur chairman's non-bailable warrant

किरतपुर चेयरमैन के गैर जमानती वारंट

Wed, 23 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kiratpur chairman's non-bailable warrant
किरतपुर चेयरमैन के गैर जमानती वारंट
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने गोकशी के मामले में फरार किरतपुर नगर पालिका के चेयरमैन व उनके तीन साथियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है। चारों के कोर्ट ने गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिए है। मंगलवार शाम को किरतपुर पुलिस ने उसके नगर स्थित आवास पर नोटिस चस्पा किया और उसकी तलाश में दबिश दी। लेकिन उसका सुराग नहीं लगा, परिवार के अन्य लोग भी फरार हैं।

18 सितंबर को नजीबाबाद, नांगल व किरतपुर पुलिस ने किरतुपर में नगर पालिका के चेयरमैन अब्दुल मन्नान के यहां छापा मारकर गोकशी पकड़ी थी। मौके से हारुन, ताजिर, तारिक, तालिब व मोहम्मद आमिर को दबोचा था। किरतपुर नगर पालिका के चेयरमैन अब्दुल मन्नान, अतीक, बासित व फरीद के साथ फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से गोवंश के अवशेष व गोकशी करने के औजार बरामद किए थे। न्यायालय ने अब्दुल मन्नान समेत चारों फरार आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। पुलिस ने चारों पर इनाम घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने चारों की तलाश में चौतरफा जाल बिछा दिया है। उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है पर आरोपी हाथ नहीं आ रहे है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक अब्दुल मन्नान व उनके फरार तीन साथियों की कुर्की की कार्रवाई भी शुरू की जा रही है। पुलिस चारों की तलाश में जुटी है। उन्होंने कहा कि फरार चारों पर जल्द ही इनाम भी घोषित होगा। पुलिस की कई टीम उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed