{"_id":"64038edc407bf161e0094917","slug":"kiln-master-kidnapped-report-filed-bijnor-news-c-14-1-143056-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भट्ठा स्वामी का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भट्ठा स्वामी का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 05 Mar 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती (बिजनौर)। नांगल- चंदक मार्ग पर स्थिति ईंट-भट्ठा स्वामी के अपहरण की सूचना से अफरातफरी मच गई। भट्ठा स्वामी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
नजीबाबाद निवासी सौरभ अग्रवाल का गांव कामराजपुर के समीप भगवती ईंट भट्ठा है। शनिवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे चार बदमाशों ने शस्त्रों के बल पर भट्ठा स्वामी सौरभ अग्रवाल का अपहरण कर लिया। भट्ठा स्वामी सौरभ के भाई अनुज अग्रवाल और क्षेत्रीय लोगों ने अपहरणकर्ताओं से सौरभ अग्रवाल को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
अनुज अग्रवाल ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। नांगलसोती पुलिस ने अनुज अग्रवाल की तहरीर पर अपहरण का मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया की बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया की फिरौती को लेकर भट्ठा स्वामी के अपहरण किए जाने का समाचार है। अपहरणकर्ताओं की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।