फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Killing a child in the womb is a big crime: Affan

औलाद को कत्ल करना बहुत बड़ा गुनाह: अफ्फान

Sun, 06 Nov 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Killing a child in the womb is a big crime: Affan
नींदडू। दीनी दरसगाह जामिया बहरूल उलूम लक्खी बाग में आयोजित एक दिवसीय महिलाओं के इजलास में विचार व्यक्त करते हुए उलमा ने गर्भ में औलाद के कत्ल करने को बड़ा गुनाह बताते हुए कहा कि इस्लाम में औरतों का मरतबा और मकाम बहुत ऊंचा है।
विज्ञापन

शनिवार को जलसे को खिताब करते हुए मुफ्ती मोहम्मद अफ्फान अमरोही ने कहा कि इस्लाम से पूर्व लोगों में ऐसी जहालत थी कि वे बेटी होने पर उसे कत्ल कर दिया करते थे। आज भी अल्ट्रासाउंड के माध्यम से गर्भ में बच्चियों का कत्ल किया जा रहा है। मुफ्ती मोहम्मद नाजिम ने कहा कि इस्लाम से पहले औरतों को नीच, गुलाम और पैर की जूती समझकर बड़ा जुल्म ढाया जाता था। नबी हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल. ने औरत के मकाम की व्याख्या करते हुए मर्द की जन्नत को मां के पैरों के नीचे बताकर उसका मरतबा बुलंद किया। मुफ्ती मोहम्मद अफ्फान की सदारत और कारी मुबीन कुरैशी की निजामत में जलसे की शुरूआत कारी तलअत महमूद द्वारा तिलात-ए-कुरआन से हुई। हाफिज मुस्तफा तरन्नुम ने नात पढ़ी। कार्यक्रम के अंत में कौम की इस्लाह और देश की तरक्की की सामूहिक दुआ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed