फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Killed a relative to take revenge for being beaten with a slipper

Bijnor News: चप्पल से पिटाई का बदला लेने के लिए किया रिश्ते का कत्ल

Mon, 12 May 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 12 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Killed a relative to take revenge for being beaten with a slipper
नगीना। सैलून की दुकान पर काम करने वाले चांद (16) का शव रविवार को नहर में पड़ा मिला। चांद की हत्या किए जाने का आरोप रिश्ते के चाचा समेत चार लोगों पर लगा है।
विज्ञापन

सीओ नगीना अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने चांद की हत्या के लिए रिश्ते के चाचा जुल्फिकार, उसके पुत्र रेहान व दो अन्य को आरोपी बताया है। उन्होंने बताया कि जांच में यह बात भी सामने आई है कि जुल्फिकार का पिछले साल सितंबर माह में मृतक की मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जुल्फिकार ने मृतक की मां के साथ मारपीट कर दी थी। उस समय चांद ने चाचा जुल्फिकार को चप्पलों से पीट दिया था।
विज्ञापन

उस समय तमाम लोगों के बीच बचाव करने से मामला निपट तो गया, लेकिन जुल्फिकार तभी से अपनी बेइज्जती का बदला चुकाने की मन में ठाने बैठा था। सीओ ने बताया कि सात मई को गांव में बरात आई हुई थी। आरोपी जुल्फिकार का लड़का रेहान चांद को बरात में ले जाने के बहाने अपनी ईको गाड़ी में बैठाकर ले गया था। तथा उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना को कैसे अंजाम दिया गया इसका पता आरोपियों के पकड़े जाने के बाद साफ होगा। सीओ ने बताया कि मृतक के गले पर चोट के निशान दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed