{"_id":"609581318ebc3ebcc434f02e","slug":"khurshid-will-provide-oxygen-to-the-needy-nazibabad-news-mrt5374415143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराएंगे खुर्शीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराएंगे खुर्शीद
विज्ञापन

नजीबाबाद। ऑक्सीजन की किल्लत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए मुसीबत बन रही है। क्षेत्र में कई मरीज ऑक्सीजन न मिलने से दम तोड़ चुके हैं। साहनपुर के पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने ऐसे लोगों को ऑक्सीजन गैस निशुल्क उपलब्ध कराने का मिशन शुरू किया है।
गंभीर रूप से बीमार लोगों की थमतीं सासें रोकने के लिए अंतिम विकल्प ऑक्सीजन भी अब जरूरतमंदों से दूर हो चुकी है। गरीब लोगों के लिए अस्पतालों में भर्ती परिजनों के लिए ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराना चुनौती बनता जा रहा है। नगर पंचायत साहनपुर के पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी और उनके साथियों इकबाल अहमद, मो.शारिक, इमरान मंसूरी ने खिदमत-ए-खल्क की भावना से जरूरतमंदों को निशुल्क ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। खुर्शीद मंसूरी और उनके साथ उन गरीब रोगियों के तीमारदारों को तलाशते हैं जिन्हें चिकित्सक ऑक्सीजन सिलिंडर लाने को कहते हैं। खुर्शीद मंसूरी और उनके साथियों के नेतृत्व में टीम के सदस्य जरूरतमंदों की चिकित्सक द्वारा लिखी ऑक्सीजन की जरूरत संबंधी पर्ची एकत्र करते हैं।
उत्तराखंड के बनियावाला और बहादराबाद से समाजसेवी टीम के सदस्य स्वयं चिकित्सक की पर्ची के साथ लंबी लाइनों में लगकर ऑक्सीजन सिलिंडर प्राप्त करते हैं तो कुछ को मजदूरी देकर लाइनों में लगाते हैं। टीम औसतन 5 से 10 ऑक्सीजन सिलिंडर रोजाना एकत्र कर जरूरतमंदों को उपलब्ध करा रहे हैं। ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की कीमत और मजदूरी खुर्शीद मंसूरी अपनी जेब से देकर इंसानी फर्ज अदा करने के साथ लोगों की दुआएं ले रहे हैं। अब तक 50 से अधिक जरूरतमंदों को खिदमत-ए-खल्क की टीम ऑक्सीजन गैस सिलिंडर उपलब्ध करा चुकी है।