{"_id":"6498902d018a736b2e030c34","slug":"kho-rivers-water-level-increased-waterlogging-in-palki-eman-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-2211-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खो नदी का जलस्तर बढ़ा, पालकी एमन में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खो नदी का जलस्तर बढ़ा, पालकी एमन में जलभराव
Mon, 26 Jun 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
शेरकोट के मुख्य बाजार में सड़कों पर बहता बरसाती पानी
- बेगा नदी के उफान से चार घंटे बाधित रहा कुराली-भगौता मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट/हरेवली। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से खो नदी और आसपास के रपटों का भी जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के कारण खो नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। ग्राम पालकी एमन में वर्षा के कारण सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हरेवली में बेगा नदी में उफान आने से कुराली-भगौता मार्ग करीब चार घंटे तक बाधित रहा
क्षेत्र के किसान रामपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, बंटी कुमार आदि का कहना है कि इससे ज्यादा वर्षा फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।वहीं, हरेवली में बेगा नदी में उफान आने से कुराली-भगौता मार्ग करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। शाम को पानी का प्रवाह कम होने के बाद ही आवागमन चालू हो सका। क्षेत्र के नरेंद्र कुमार और संजय कुमार का कहना है कि बेगा नदी बरसाती नदी है। वर्षा काल में जब पहाड़ों पर भारी बारिश होती है, तब इसमें उफान आता है। रविवार को नदी में आए उफान के यह मार्ग दिन में 11 बजे से तीन बजे तक बंद रहा। हरेवली बैराज का पौंड क्षेत्र पानी से लबालब है। अभी किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।