{"_id":"5f5132188ebc3e549d46ddec","slug":"khandasari-units-falling-short-of-standards-bijnor-news-mrt499510657","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकों से कम दूरी पर लग रहीं खांडसारी इकाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकों से कम दूरी पर लग रहीं खांडसारी इकाइयां
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में खांडसारी इकाई लगाने में मानकों का पालन नहीं हो रहा है। खड़े कोल्हू की जगह पट्ट कोल्हू नियम विरुद्ध लग रहे हैं। इसका असर चीनी मिलों की गन्ना सप्लाई पर पडे़गा। प्रशासन इसको लेकर सख्त हो गया है। डीएम रमाकांत पांडेय ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नियमों का पालन नहीं करने पर पांच खांडसारी इकाइयों को हटवाया गया है
सहायक चीनी आयुक्त डीपी मौर्य ने बताया कि शासकीय नियमों के विरुद्ध खांडसारी इकाई लगाने की शिकायत मिल रही हैं। वर्तमान खांडसारी नीति के अनुसार नजदीकी चीनी मिल से साढ़े सात किलोमीटर से अधिक दूरी पर खांडसारी इकाई लग सकती हैं। खड़े कोल्हू मालिकों द्वारा दूरी को नजर अंदाज करके खांडसारी इकाई व पट कोल्हू लगाए जा रहे हैं। बताया कि पट पावर कोल्हू पर खड़े कोल्हू की तरह खांडसारी इकाइयों को गन्ना क्रय कर, मंडी शुल्क में छूट दी गई है। परंतु चीनी मिल से दूरी साढ़े सात किलोमीटर जरूरी है।
जिले में आगामी पेराई सीजन के लिए नई खांडसारी इकाइयों के 60 लाइसेंस जारी हो गए हैं, डीएम रमाकांत पांडेय इकाई संचालन के लिए नियमों के क्रियान्वयन को लेकर सख्त हो गए हैं। नियमों का पालन नहीं करने पर पांच खांडसारी इकाइयों को हटवाया गया है। टीम जांच कर रही है।