{"_id":"58e554664f1c1b41485b56cd","slug":"ken-commissioners-instructed-to-start-the-billy-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन कमिश्नर ने दिए बिलाई मिल चालू करने के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन कमिश्नर ने दिए बिलाई मिल चालू करने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 06 Apr 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने बिलाई शुगर मिल पर मशीनरी में खराबी आने की बात कहकर पिराई बंद करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। मामला विधायक ओमकुमार के माध्यम से गन्ना आयुक्त के समक्ष उठाया है। गन्ना आयुक्त र्ने मिल में पेराई शुरू कराने के सख्त निर्देश डीसीओ को दिए हैं।
किसानों के मुताबिक बिलाई शुगर मिल तीन दिन से बंद थी। मिल अधिकारी मशीनों में खराबी आने की बात कह रहे थे। इस बात पर किसानों में गुस्सा फैल गया। किसान नहटौर क्षेत्र के विधायक ओमकुमार से मिले।
विधायक ने गन्ना मंत्री को स्थिति से अवगत कराया। डीएम से भी बात की। इस पर मंत्री ने केन कमिश्नर को हिदायत दी कि किसानों का खेतों में खड़ा एक-एक गन्ना खरीदने के बाद ही मिल बंद हों। साथ ही बिलाई मिल में पेराई शुरू कराने कीसख्त हिदायत दी। केन कमिश्नर ने आदेशों का पालन कराने को डीसीओ से कहा।
विज्ञापन
डीसीओ के अनुसार बिलाई मिल के इंजीनियर के नौकरी छोड़कर चले जाने से मशीनों में आई खराबी दूर करने का काम नहीं हो रहा था। मिल मालिकों ने अपनी दूसरी शुगर यूनिट से इंजीनियर बुलाया है। मरम्मत का काम चल रहा है। पेराई जल्दी शुरू हो जाएगी। मिल ने किसानों के गन्ने की खरीद शुरू कर दी है।
25 अप्रैल से पहले बंद नही होंगी शुगर मिल
डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार जिले की कोई भी शुगर मिल 25 अप्रैल से पहले बंद नहीं होगी। केन कमिश्नर के आदेशों का सख्ती से पालन होगा। यदि शुगर मिल कोताही बरतते हैं तो बक्शा नहीं जाएगा। जिले में करीब 80 लाख क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा है। इनमें सबसे अधिक 50 लाख क्विंटल गन्ना बिलाई मिल क्षेत्र में हैं।
बायलर की बगास की चेन टूटी
बिलाई शुगर मिल के कारखाना प्रबंधक संजय गोयल का कहना है कि मिल के बायलर की बगास चेन टूट गई है। दो तीन दिन से समस्या बनी है। इससे मिल का पेराई कार्य प्रभावित है। बजाज हिंदुस्थान की दूसरी शुगर यूनिटों से बुलाए गए इंजीनियर चेन की मरम्मत करने में लगे हैं। बुधवार की देर रात तक मिल में पेराई चालू होने की संभावना है।