{"_id":"678bfa3ed9a77b28020a5f0c","slug":"keep-two-cars-and-one-bike-burning-due-to-short-circuit-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-141042-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शाॅर्ट सर्किट होने से दो कार और एक बाइक जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शाॅर्ट सर्किट होने से दो कार और एक बाइक जलकर राख
विज्ञापन
नूरपुर के गांव फतेहाबाद में शार्ट सर्किट से आग लगने से जली कार। संवाद
गांव फतेहाबाद स्थित पंचायत घर में खड़े थे तीनों वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। गांव फतेहाबाद स्थित पंचायत घर में खड़ी कार में शाॅर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इसके पास खड़ी एक अन्य कार और बाइक भी आग की चपेट में आ गई। दमकल कर्मियों की टीम ने आग पर काबू पाया। मगर, तब तक तीनों वाहन जलकर राख हो गए थे।
गांव फतेहाबाद निवासी आशीष की एक्सयूवी कार में अचानक शाॅर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से पास में ही खड़ी पुनीत की जैन कार और पंचायत सहायक विजय नंगला निवासी विवेक की बाइक भी आ गई। देखते ही देखते तीनों वाहन राख हो गए।
बताया गया है कि कुछ देर पहले ही आशीष ने कार लाकर पंचायत घर पर खड़ी की थी। कुछ देर बाद ही गाड़ी में अचानक आग लग गई। किसी प्रकार पंचायत सहायक ने अपनी जान बचाते हुए उपकरणों और आवश्यक दस्तावेज को बाइक से निकाल लिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कोई बड़ी जन हानि होने से बच गई।