फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Keep justice and litigant's interests paramount: Justice Faiz Alam

न्याय और वादकारी हितों को सर्वाेपरि रखें : न्यायमूर्ति फैज आलम

Mon, 12 Aug 2024 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Keep justice and litigant's interests paramount: Justice Faiz Alam
नजीबाबाद में लखनऊ बैंच के न्यायमूर्ति को सम्मानित करते बार एसोसिएशन अध्यक्ष कसीम अहमद।
बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



नजीबाबाद। उच्च न्यायालय लखनऊ बैंच के न्यायमूर्ति फैज आलम ने न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं से वादकारी हित को सर्वोपरि रखने और जल्द से जल्द न्याय दिलाने की सलाह दी। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में न्यायमूर्ति ने यह बात कही।

बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कसीम अहमद, सचिव कामेंद्र सिंह की टीम ने पद के दायित्व की शपथ ली। मुख्यअतिथि न्यायमूर्ति फैज आलम ने अधिवक्ताओं को न्यायिक दायित्वों के निर्वाह के प्रति जागरूक रहने और वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाने की सलाह दी। जिला जज मदन पाल सिंह ने अधिवक्ताओं से सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने को कहा।
विज्ञापन


शहीर परवाज के संचालन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी सिविल जज जूनियर डिविजन एकलव्य सरोज, अपर सिविल जज शालिनी, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में बार संघ बिजनौर के अध्यक्ष यशपाल सिंह, एसके बबली, दीपक कुमार, फरीद अहमद, धमेंद्र यादव, जितेंद्र राजपूत, संजय त्यागी, नसीम आलम, गफ्फार एड., अबुल वफा, नौबहार सिंह, मो.अख्तर, राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।




ये है बार एसोसिएशन की निर्वाचित कार्यकारिणी
कसीम अहमद अध्यक्ष प्रथम छह माह, सर्वेश गहलौत अध्यक्ष अंतिम छह माह, कामेंद्र कुमार महामंत्री, फहीम अहमद कनिष्ठ उपाध्यक्ष, रियासत हुसैन सह सचिव प्रकाशन, जावेद कमर सिद्दीकी मीडिया प्रभारी, अबरार अहमद कोषाध्यक्ष, नबाव आलम वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य। बार एसोसिएशन के लिए दानिश सैफी, जुनैद अहमद और जुनैद आलम जूनियर कार्यकारिणी सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed