फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kdhapur will load at power plant construction

कड़ापुर बिजलीघर निर्माण से लोड होगा कम

Wed, 16 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 16 Mar 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Kdhapur will load at power plant construction
ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते चेयरमैन शेख कमरूल इस्लाम - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में विधायक रुचिवीरा ने ग्राम कड़ापुर और ब्लॉक हल्दौर में विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण किया ।
विज्ञापन

 कड़ापुर मेें लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रुचिवीरा ने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना पूरा करने के क्रम में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए इन बिजलीघरों का निर्माण कराया जा रहा है। कहा कि आने वाले साल में बिजली की समस्याओं से जनता को निजात दिलाने के लिए उनका पूर्ण प्रयास रहेगा। कड़ापुर बिजलीघर के निर्माण से हल्दौर एवं उलेडा बिजलीघरों पर लोड कम होगा। लोकार्पण समारोह में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चांदपुर राजीव गर्ग, गौरव प्रधान कडापुर, सतेंद्र कड़ापुर, ओमप्रकाश सिंह माड़ी, सूरज प्रधान धरमपुरा आदि उपस्थित रहे। 
 ओवरलोड की समस्या दूर होगी
सपा सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में नहटौर विद्युत उपकेंद्र पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्युत उपकेंद्र पर रखे गए 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर का सपा नेता हाजी अब्दुल कादिर, डा बुनियाद अली, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आरिफ कुरैशी, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष काजी जमाल नासिर, एसडीओ एसपी गौतम आदि ने फीता काटकर उद्घाटन किया। विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखने से नगर में अब ओवरलोड की समस्या दूर हो जाएगी। एसडीओ ने बताया कि केंद्र पर क्षमताओं के अनुरूप ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। इस मौके पर भाकियू के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उद्घाटन किया
शेरकोट में में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर स्थित 33/11 के उपकेंद्र पर 65 लाख रुपये की लागत से बने विद्युत ट्रांसफार्मर का शुभारंभ किया । मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष शेख कमरूल इस्लाम ने किया। कमरूल इस्लाम ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को बिजली समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए प्रयत्न कर रही है। जेई कृष्ण कुमार ने कहा कि नगर को अब 20 घंटे विद्युत आपूर्ति मिल रही है। यदि उपभोक्ता बकाया बिल समय से जमा करेंगे तो शीघ्र ही 24 घंटे आपूर्ति मिलनी शुरू हो जाएगी। एक्सईएन ओमपाल सिंह, एसडीओ शुभम कठैत, एसओ धर्मेंद्र सिंह, शेख अकरम, मो. अख्तर, हाजी बिलाल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

mउधर रेहड़ के गांव दहलावाला के उपभोक्ताओं ने एक्सईएन से जांच कर नीचे लटकी जर्जर विद्युत लाइन को ठीक कराने की मांग की । उपभोक्ता मुकेश, अवनीश, तेजपाल, फुरकान, सुलेमान, गिरवर आदि ने कहा बिल भुगतान के लिए तो निगम हर माह दबाव बनाने लगता है। निगम कर्मचारी गांवों में लटकी जर्जर लाइन की सुध तक नहीं लेते हैं।  जेई हर बार उपभोक्ताओं को आश्वासन देकर टरका देता है। उपभोक्ताओं ने एक्सईएन से जांच कर कार्रवाई की मांग की। जेई रणजीत सिंह मौर्य ने कहा मामला संज्ञान में नहीं है।

नजीबाबाद में खाईखेड़ी बिजलीघर से आपूर्ति न मिलने और इस्लामपुर सादात बिजलीघर निर्माण अधर में लटकने का किसानों ने विरोध किया। किसान नेताओं ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर अधूरे बिजलीघर का निर्माण शीघ्र पूरा कर विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग की जिला पंचायत सदस्य जोगेंद्र तोमर व भाकियू नेता बाबूराम तोमर के नेतृत्व में कई किसान मंगलवार को विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचे। किसानों ने विद्युत अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

शोरशराबा सुनकर एसडीओ अशोक कुमार पहुंच गए। किसानों ने निर्माणाधीन इस्लामपुर सादात बिजलीघर का निर्माण कार्य अधर में लटकने पर रोष जताया। उन्होंने एसडीओ को बताया कि ठेकेदार कार्य बीच में छोड़कर चला गया। ठेकेदार से संपर्क कर पूछा गया तो बताया कि सामान उपलब्ध नहीं हो रहा है। सामान की बाबत जेई से पूछा तो जेई ने ठेकेदार द्वारा सामान न उठाने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने तथा बिजलीघर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की। किसान नेताओं ने खाईखेड़ी बिजलीघर बनने के बाद भी क्षेत्र को बिजली न मिलने पर रोष जताया।


उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल से पहले बिजलीघरों से बिजली नहीं दी गई, तो किसानों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। एसडीओ ने शीघ्र समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों में होशियार सिंह, नौबहार सिंह, ईशम सिंह, विक्रांत चौधरी, प्रीतम सिंह, ध्यान सिंह, कुंवर सिंह, अतर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed