फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Katia cable causing breakage of dilapidated electric wire

Bijnor News: बिजली के जर्जर तार टूटने का कारण बन रहे कटिया केबल

Mon, 08 May 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 08 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Katia cable causing breakage of dilapidated electric wire
- तार ढ़ीले होने से हो रहे फाल्ट रोकने को बांधी लकड़ी
विज्ञापन



- हाईवे किनारे की लाइन के जर्जर तारों से हादसों का डर
संवाद न्यूज एजेंसी



गजरौला शिव। जर्जर बिजली लाइनों के तार आए दिन टूटकर गिर रहे हैं। इन जर्जर लाइनों के तार टूटने का बड़ा कारण आसपास के लोग द्वारा कटिया डालना है। हालात यह है कि 440 वोल्टेज के ऊपर से 33 हजार और 11 हजार की लाइन क्रास हो रही है। हाईटेंशन लाइनें ढ़ीली होने से आए दिन एक दूसरी लाइन में हाईटेंशन करंट दौड़ जाता है।

ग्राम उमरपुर जमालपुर बिजलीघर से जुड़े गांव शादीपुर डल्ला, सुल्तानपुर टप्पा, नांगल उर्फ मंडावली सैदू दोनों गांव सड़क किनारे बिजनौर-मंडावर रोड पर हैं। इन गांवों में विद्युत विभाग ने नंगे तारों की जगह अभी तक केबलनहीं डाला है। हाईटेंशन लाइन के नीचे ट्री तार का जाल टूटा हुआ है। जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। अवर अभियंता का कहना है कि उमरपुर जमालपुर बिजलीघर से जुड़े गांव शादीपुर डल्ला व सुल्तानपुर टप्पा नांगल का एक माह पूर्व सर्वे किया। शीघ्र ही जर्जर लाइन उतारकर केबल डाला जाएगा, जहां विद्युत पोलों की आवश्यकता है वहां पोल भी लगाए जाएंगे। अधीक्षण अभियंता निरंजन कुमार सिंह का कहना है कि जर्जर लाइनों के बदलने को एस्टीमेट बनवाए गए हैं। जल्द ही इन लाइनों के तार व केबिल डलवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed