{"_id":"63543bb298f43049cf207ea7","slug":"kasturba-vidyalaya-dominates-math-premier-league-bijnor-news-mrt6107378176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैथ प्रीमियर लीग में कस्तूरबा विद्यालय का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैथ प्रीमियर लीग में कस्तूरबा विद्यालय का दबदबा
विज्ञापन

बिजनौर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के मैथ प्रीमियर लीग में जिले की छात्राओं का दबदबा रहा। चार सप्ताह ऑनलाइन चली प्रतियोगिता में हल्दौर कस्तूरबा गांधी विद्यालय ने प्रथम स्थान एवं धर्मनगरी तथा पुरैनी विद्यालयों की छात्राओं ने प्रदेश में टॉप टेन में स्थान पाया। सीडीओ पूर्ण बोरा ने मेधावी छात्राओं एवं शिक्षकाें को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सितंबर माह में चार सप्ताह तक खान एकेडमी की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में संचालित ऑनलाइन गणित शिक्षण के मूल्यांकन के लिए मैथ प्रीमियर लीग आयोजित की गई थी। यह प्रतियोगिता पूरे प्रदेश के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आयोजित हुई थी। छात्राओं ने ऑनलाइन गणित कार्य करने के समय तथा उनके आउटपुट के आधार पर प्रति सप्ताह नतीजे जारी किए गए। प्रतियोगिता में जिले के हल्दौर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त धर्मनगरी तथा पुरैनी स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने टॉप टेन में अपना स्थान बनाया। इस अवसर पर विद्यालय की गणित शिक्षक पूनम, आंचल, कुसुम तथा वार्डन नीतू बंसल, संजू, सुषमा, शिक्षक गुलशन गुप्ता, छात्रा पवित्री, तनु, आकांक्षा, प्रिंस, पूजा, कामिनी, दीपांशी आदि उपस्थित रही।