फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kasturba Gandhi School will be renovated in 10 lakhs

Bijnor News: क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में विकास के कई प्रस्ताव हुए पास

Thu, 01 Dec 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kasturba Gandhi School will be renovated in 10 lakhs
नजीबाबाद में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में बोलते एडीओ कृषि। - फोटो : NAZIBABAD
10 लाख में होगा कस्तूरबा गांधी विद्यालय का जीर्णोद्धार
विज्ञापन

नजीबाबाद। क्षेत्र पंचायत की बैठक में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि व्यय करने का प्रस्ताव पास किया गया। पंचायत सचिवालय से अनुपस्थित पंचायत सचिवों पर कार्रवाई करने और पूर्ति विभाग द्वारा प्रशासनिक समिति के संज्ञान में लाए बिना राशन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई न करने का भी निर्णय लिया गया।
ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, बीडीओ ज्योति चौधरी, एडीओ पंचायत राकेश कुमार की उपस्थिति में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के जीर्णोद्धार कार्य का क्षेत्र पंचायत निधि से 10 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पास हुआ। विकास योजनाओं में ग्राम पंचायत सचिवों और राशन वितरण व्यवस्था में पूर्ति कार्यालय की मनमानी से संबंधित कई मुद्दे उठे। ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ की उपस्थिति में पारित प्रस्तावों में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने, पंचायत सचिवों के रोस्टर के अनुरूप पंचायत सचिवालयों पर उपस्थित न रहने पर अनुपस्थिति का प्रमाण देने, पूर्ति विभाग द्वारा बीडीसी की प्रशासनिक समिति के संज्ञान में लाए बिना राशन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत राकेश कुमार, एडीओ कृषि श्याम सिंह, सीडीपीओ प्रेम प्रशांत, बीईओ प्रीति पाल, ब्रजराज सिंह एड., कुलदीप ठाकुर, अंकुर गिरि, अमित कुमार, बलजीत सिंह, सविता सिंह, बबीता रानी, ग्राम प्रधानों की ओर से मो. अली, धारा सिंह, प्रशांत कुमार, सरदार नरवैल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed