फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kashif of Dhampur is making a splash on the big screen

Bijnor News: बड़े पर्दे पर धमाल मचा रहा धामपुर का कासिफ

Sun, 05 Nov 2023 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kashif of Dhampur is making a splash on the big screen
अभिनेता अरुण गोविल के साथ कासिफ खान स्त्रोत स्वयं
अरुण गोविल अभिनीत फिल्म हुकुस बुकुस में निभाया क्रिकेटर का किरदार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। अगर कुछ करने का जज्बा हो तो इंसान अपनी मंजिल तक पहुंचने में कामयाब हो ही जाता है। अभिनय की दुनिया में धामपुर के कासिफ खान ने भी अपनी पहचान बनाई है। उसने अरुण गोविल अभिनीत फिल्म हुकुस बुकुस में क्रिकेटर के किरदार की भूमिका निभाई।
मोहल्ला अफगागान निवासी आरिफ खान के पुत्र कासिफ खान ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा धामपुर से ही की। क्षेत्रीय स्तर पर ही माडलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने सफर की शुरुआत की। 2019 में दिल्ली में थियेटर ज्वाइन किया। एनएसडी में राजेश तिवारी से अभिनय के गुर सीखे। साल 2020 में माया नगरी मुंबई पहुंच कर गुरु देव फौजदार से अभिनय की बारीकियां सीखी।
विज्ञापन

थियेटर के बाद काफी चुनौतियों का सामना करते हुए छोटी फिल्मों और विज्ञापनों में अभिनय किया। तीन नवंबर को महेश भट्ट कैंप की फिल्म हुकुस बुकुस पूरे देश में पीवीआर में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में वह अरुण गोविल और दर्शिल सफारी जैसे नामचीन कलाकारों के साथ अभिनय करते दिख रहे है। कासिफ की सफलता पर उनके परिजनों में भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed