Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kartik Purnima Ganga Snan Mela to be held in Bijnor district starting November 20

Bijnor News: बिजनौर जिले में 20 नवंबर से कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला

Fri, 06 Nov 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima Ganga Snan Mela to be held in Bijnor district starting November 20
- इस बार 20 से 24 नवंबर 2026 तक दरानगर गंज स्थित विदुर कुटी घाट पर लगेगा स्नान मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद बिजनौर में 20 नवंबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का आयोजन होगा। यह मेला दारानगर गंज स्थित विदुर कुटी घाट समेत अन्य प्रमुख घाट बालावाली, नांगल, जलालपुर घाट, गंगा बैराज, भूतपुरी, खो बैराज आदि स्थानों पर कार्तिक गंगा स्नान मेलों का आयोजन किया जाएगा।
जिला पंचायत व प्रशासन गंगा स्नान मेले की तैयारी में जुट गया है। मेले के लिए विदुर कुटी गंगा स्नान स्थल की जमीन चिह्नित करने एवं मेले का मुख्य मार्ग बनने का कार्य आरंभ कर दिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बैठक कर अफसरों को मेलों में शांतिपूर्ण वातावरण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) बिजनौर को सभी मेलों का वरिष्ठ प्रभारी नियुक्त किया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट को मेला स्थलों पर मजिस्ट्रेटों और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसका उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


- बिजनौर में स्मृति मिश्रा बनीं मेला मजिस्ट्रेट
बिजनौर। दारानगर गंज स्थित विदुर कुटी के गंगा घाट पर 20 से 24 नवंबर 26 तक कार्तिक गंगा स्नान मेला आयोजित होगा। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने उप जिलाधिकारी स्मृति मिश्रा को मेला मजिस्ट्रेट नामित किया है। मेले का मुख्य पर्व 24 नवंबर मंगलवार को संपन्न होगा। मेला मजिस्ट्रेट कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होंगी। उन्हें मेले को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed