{"_id":"5e4ed2558ebc3ef2730c37ad","slug":"kanwariya-injured-in-car-collision-commotion-bijnor-news-mrt4700165110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से कांवड़िया घायल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से कांवड़िया घायल, हंगामा
विज्ञापन
कार की टक्कर से कांवड़िया घायल, हंगामा
नहटौर। बोलेरो कार की चपेट में आकर एक कांवड़िया घायल हो गया। घटना से गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। जिससे मार्ग पर जाम लग गया। आरोपी कार चालक को हिरासत में लेने के बाद कांवड़िये शांत हुए।
थाना नौगांवा सादात के गांव जमना खास निवासी दीक्षित त्यागी अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहा था। गांव खंडसाल के पास वह बोलेरो कार की चपेट में आ गया और घायल हो गया। उसे बोलेरो कार में बैठाकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से बिजनौर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद अन्य कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। कांवड़ियों की भीड़ इकट्ठा होने से मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया, वे कार चालक पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने बोलेरो कार के स्वामी को हिरासत में ले लिया है। वह बरेली के इज्जतनगर का बताया जा रहा है। सीओ महावीर सिंह रजावत और कोतवाल सत्य प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को समझाकर मामला शांत कराया।