फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kanwar Yatra: Buses will be able to run at a speed of 30 kilometers per hour

कांवड़ यात्रा: तीस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर चल पाएंगी बस

Sun, 26 Jul 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Buses will be able to run at a speed of 30 kilometers per hour
बिजनौर। कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में 28 जुलाई से यातायात डायवर्ट कर दिया गया है। मगर इस बार डायवर्जन से इतर वाहनों की रफ्तार पर भी पुलिस की लगाम रहेगी। बस और चार पहिया वाहनों की रफ्तार भी तय कर दी गई है। रोडवेज या निजी बस तीस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकेंगी जबकि चार पहिया वाहनों के लिए गति 40 तय की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह और उप जिलाधिकारी स्मृति मिश्रा ने रोडवेज निगम के अफसरों और ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक की। इसमें कांवड़ यात्रा के दौरान लागू की जाने वाली डायवर्जन व्यवस्था, भारी वाहनों के संचालन, रोडवेज बसों के निर्बाध संचालन, वैकल्पिक मार्गों के उपयोग तथा संवेदनशील मार्गों पर यातायात प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई। ट्रांसपोर्टरों को बताया गया कि निर्धारित डायवर्जन योजना का गंभीरता से पालन करना है ताकि कांवड़ियों की आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सके।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। जिसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर यातायात प्रभारी रवि नैन ने बताया कि जिस जगह से कांवड़िये गुजरेंगे, उन जगहों पर बसों की गति सीमा तीस किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। इससे अधिक गति में बस चलाने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर हरिद्वार-काशीपुर राजमार्ग की एक लेन को कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में दूसरी लेन पर ही दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही होगी। जिस पर कार या चार पहिया वाहनों को चालीस किलोमीटर प्रतिघंटा की गति में ही चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed