{"_id":"649dcd5447ea0f4dc10699ea","slug":"kanwar-yatra-2023-traffic-diversion-will-happen-from-july-4-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-6017-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : चार जुलाई से होगा ट्रैफिक डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : चार जुलाई से होगा ट्रैफिक डायवर्जन
Thu, 29 Jun 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
- जिले की सात सड़कों पर कांवड़ियों के वाहनों के अलावा अन्य की नहीं होगी एंट्री
- सावन माह की शिवरात्रि के बाद भी सभी आठों सोमवार को भी लागू रहेगा डायवर्जन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा इंतजाम और यातायात डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया गया है। जिले में चार जुलाई से भी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान को लागू कर दिया जाएगा। जो सावन माह की शिवरात्रि तक बना रहेगा। बाद में सावन माह के प्रत्येक सोमवार से दो दिन पहले डायवर्जन प्लान लागू किया जाया करेगा।
सावन माह की कांवड़ यात्रा को सकुशल संपंन्न कराने के लिए उत्तराखंड और आस पास के जनपदों के पुलिस अफसरों ने बिजनौर पुलिस की कई दौर की बैठक हो चुकी है। पिछले दिनों एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन भी हरिद्वार में हुई बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जिसमें आसपास के जिलों ने मिलकर ट्रैफिक प्लान बनाया है। बिजनौर में भी सावन माह के पहले सोमवार से दो दिन पहले यानि चार जुलाई से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया जाएगा। जिले की सात सड़क पर इसका असर रहेगा। हालांकि कांवड़ियों की संख्या और वाहनों की स्थिति को देखकर भी इसमें फेरबदल किया जा सकता है।
ये रहेगा रोडवेज बसों का मार्ग
-बिजनौर से मुरादाबाद की ओर जाने वाली रोडवेज बसें बिजनौर से नहटौर, धामपुर, शेरकोट, अफजलगढ़ जसपुर होते हुए जाएंगी और इसी मार्ग से वापस आएंगी।
- बिजनौर से हरिद्वार जाने वाली कांवड़ियों की बस मंडावर, भागूवाला, चिड़ियापुर होते हुए हरिद्वार जाएंगी।
-बिजनौर से सहारनपुर और देहरादून जाने वाले हल्के और मध्यम वाहन गंगा बैराज से मुजफ्फरनगर होते हुए जाएंगे और आएंगे।
इन मार्ग पर नहीं चलेंगे भारी वाहन
-नजीबाबाद-नगीना, धामपुर, स्योहारा मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। हालांकि कांवड़ियों के वाहन आ जा सकेंगे।
-बिजनौर से चांदपुर-बवनपुर मार्ग
-बिजनौर से नूरपुर-दौलतपुर मार्ग
-चिड़ियापुर बार्डर से भागूवाला चौकी और भागूवाला मोटामहादेव बाईपास मार्ग
-नजीबाबाद से कोतवाली देहात, नहटौर, नूरपुर, शिवालाकलां, नौगांवा सादात मार्ग। इस मार्ग पर कांवड़ियों के वाहनों के अलावा सभी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
-बिजनौर से हरिद्वार की तरफ जाने वाले सभी मार्ग पर कांवड़ियों के वाहनों के अलावा किसी अन्य वाहन की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
-- -- -- -- -- -- --
मेरठ से हरिद्वार जाने वाले हल्के वाहन
मेरठ से हरिद्वार जाने वाले सभी हल्के वाहनों को बिजनौर से बिजनौर, भागूवाला से होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा, इसी मार्ग से ये वाहन वापस आएंगे।
-- -- -- -- -- --
नौ जुलाई से समीपुर नहर पटरी से होगी वापसी
नौ जुलाई के बाद सावन माह की शिवरात्रि तक हरिद्वार की ओर से बिजनौर की तरफ आने वाले वाहनों को समीपुर नहर पटरी से नजीबाबाद की तरफ आना होगा।
वर्जन:::
चार जुलाई से ट्रैफिक डायवर्जन को लागू कर दिया जाएगा। इस बार सावन के दो महीने होने की वजह से आठ सोमवार है। चार जुलाई से 17 जुलाई तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इसके बाद प्रत्येक सोमवार से दो दिन पहले डायवर्ट किया जाएगा करेगा - डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी