{"_id":"6881359a660e70b65203f6d7","slug":"kanwadis-blocked-the-road-by-placing-kanwad-on-it-bijnor-news-c-27-1-bij1007-155618-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कांवड़ियों ने सड़क पर कांवड़ रख लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कांवड़ियों ने सड़क पर कांवड़ रख लगाया जाम
विज्ञापन
चंदक में हंगामा कर रहे कांवड़ियों को समझाते कोतवाली। स्रोत वीडियो ग्रैब
- फोटो : mathura
आरोपी की गिरफ्तारी पर दो घंटे बाद जाम खोला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक/मंडावर। बुधवार हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे सीमला कलां नई बस्ती निवासी कांवड़ियों से ग्राम दयालवाला निवासी राजकुमार उर्फ बिट्टू ने दुर्व्यवहार कर दिया। इसे लेकर कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मंडावर-बालावाली रोड पर अपनी कांवड़ रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद आरोपी की गिरफ्तारी पर कांवड़ियों ने जाम खोला।
थाना क्षेत्र के गांव सीमला कला नई बस्ती निवासी कांवड़िये सुबह आठ बजे हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ रहे थे। कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि गांव दयालवाला में राजकुमार उर्फ बिट्टू ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके विरोध में उन्होंने सुबह आठ बजे अपनी कांवड़ सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे मंडावर थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में एएसपी सिटी और सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों को समझाया। बताया कि आरोपी बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस पर कांवड़ियों ने लगभग दस बजे सड़क से अपनी कांवड़ उठाईं और जाम को खोला गया। भीड़ को देखते हुए अन्य थाने की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया था। करीब दो घंटे लगे जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें वैकल्पिक मार्ग से अपने वाहन निकालने पड़े।