{"_id":"64876b7160145330030e2f17","slug":"kanshiram-houses-will-be-repaired-with-seven-crores-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-1771-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सात करोड़ से होगी कांशीराम आवासों की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सात करोड़ से होगी कांशीराम आवासों की मरम्मत
Tue, 13 Jun 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
खंडहर में तब्दील काशीराम आवास योजना के तहत एक दशक पहले बने सरकारी आवास
- धन स्वीकृति का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया
- बसपा सरकार में कराया गया था 240 आवासों का निर्माण
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। एक दशक पहले बसपा सरकार में डूडा की ओर से मान्यवर कांशीराम आवास विकास योजना के तहत 240 आवासों का निर्माण हुआ था, लेकिन इन आवासों का आवंटन आज तक नहीं हो सका। वर्तमान में आवासों की स्थिति खंडहरनुमा हो गई है। प्रशासन ने इन आवासों की मरम्मत कराने के बाद आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने की योजना बनाई है। जिसके तहत 730 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर धन स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है। धन स्वीकृति के बाद आवासों की मरम्मत होगी।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुरादाबाद मार्ग पर एक दशक पहले मान्यवर कांशीराम आवास विकास योजना के अंतर्गत 240 आवासों का निर्माण हुआ था। दो सप्ताह पहले आवासों की मरम्मत कराने के बाद फिर से आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने पर डीएम से चर्चा की थी। आवासों की मरम्मत के लिए इंजीनियरों से एस्टीमेट तैयार कराया जो 730 लाख रुपये के आसपास का है। आवासों की मरम्मत तब होगी जब सरकार की ओर से धन की मंजूरी हो जाएगी। इस बाबत प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर कमिश्नर मुरादाबाद की मुहर लग चुकी है और प्रस्ताव शासन को जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही धन की स्वीकृति होगी, जैसे ही धन की मंजूरी होती है। तत्काल मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
एसडीएम का कहना है कि उनका प्रयास है कि विधिक तरीके से आवासों का आवंटन गरीब लोगों को हो। यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो ऐसे में इन आवासों को सरकारी कार्यालयों या फिर सरकारी कर्मियों को रहने के लिए निर्धारित किराए पर आवंटित कर दिया जाएगा। जिससे जरूरत पड़ने पर आवासों को आसानी से खाली भी कराया जा सके।