फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kambhor Power Station

किसानों ने एसडीओ और जेई को बनाया बंधक

Thu, 31 Oct 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kambhor Power Station
किसानों ने एसडीओ और जेई को बनाया बंधक
विज्ञापन

बिजनौर। बिजली से जुड़ी अनेक समस्याओं को लेकर किसानों ने कंभौर बिजलीघर पर धरना दिया। किसानों ने एसडीओ, जेई को बंधक बनाकर बैठा लिया। समस्याओं के निस्तारण के आश्वासन पर किसानों ने धरना खत्म किया।

धरने में वक्ताओं ने कहा कि बिजली की लाइनों की जर्जर हालत है। कई जगह पर बिजली के जार बहुत नीचे लटके हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी इन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा है। किसानों के गलत बिलों को सही नहीं किया जा रहा है। किसानों को पिछले साल का गन्ना भुगतान अब तक नहीं मिला है। किसान बिजली का बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। निगम के अधिकारी इसे नजरअंदाज कर किसानों के कनेक्शन काट रहे हैं। धरने में पहुंचे विद्युत निगम के एसडीओ सचिन रस्तोगी और जेई यशपाल सिंह को किसानों ने करीब एक घंटे तक अपने बीच बंधक बनाकर बैठाया। एसडीओ ने ढीली लाइनों को एक सप्ताह में सही कराने व बाकी मांगों पर भी कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीओ के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। धरने में ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार सुनील प्रधान, जितेंद्र सिंह, नितेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, संदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed