{"_id":"5ddacda38ebc3e54ae2843d7","slug":"kalyatra-carried-out-before-bhagwat-katha-bijnor-news-mrt4553307198","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा से पहले निकाली कलशयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा से पहले निकाली कलशयात्रा
विज्ञापन
भागवत कथा से पहले निकाली कलशयात्रा
बेगावाला। धर्मनगरी बंगाली कॉलोनी में भागवत कथा से पूर्व श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। गंगा बैराज से गंगा जल लाया गया।
श्रद्धालु रविवार को गांव से भक्ति गीत गाते हुए वाहनों से गंगा बैराज पहुंचे। वहां कलश में गंगा जल भरकर गांव में लाया गया। गांव में 30 नवंबर तक श्री श्री राधा विनोद विहारी महाराज द्वारा भागवत कथा का पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम का समय शाम तीन बजे से सात बजे तक रहेगा। पहले दिन श्री श्री राधा विनोद विहारी महाराज ने कहा कि ईश्वर हमेशा दूसरों की मदद करने वालों से प्रेम करता है। भगवान खुद को भक्त के प्रेमवाश में बांध लेते हैं। वे भक्त पर विपदा आने पर स्वयं आकर रक्षा करते हैं। इस दौरान तपनदास, सुबोध मिस्त्री, माधव मंडल, अरविंद विश्वास, गौतम विश्वास, नरेश अधिकारी, अपूर्व पाल आदि मौजूद रहे।