Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kalheri road turned into a pond, pedestrians getting injured

बारिश होने से कल्हेड़ी मार्ग और आजाद चौक के गड्ढों में जलभराव

Mon, 26 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kalheri road turned into a pond, pedestrians getting injured
जलालाबाद के कल्हेड़ी मार्ग पर जलभराव से गुजरते राहगीर। - फोटो : NAZIBABAD
कल्हेड़ी मार्ग तालाब में तब्दील, चोटिल हो रहे राहगीर
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। जलालाबाद से मुबारकपुर-कल्हेड़ी मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से कई गांव के लोग जोखिम भरे आवागमन के लिए मजबूर हैं। बरसात होने से मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है, जिससे ई-रिक्शा और बाइक पलटने से क्षेत्रवासी चोटिल हो रहे हैं।
ग्राम पंचायत मुबारकपुर और ग्राम पंचायत कल्हेड़ी की आबादी आपस में मिली है। जलालाबाद से कल्हेड़ी मार्ग गड्ढायुक्त है। ग्राम पंचायत मुबारकपुर की आबादी शुरू होते ही मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों में दो दिन से हो रही वर्षा का भारी जलभराव होने से मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। इस मार्ग से कल्हेड़ी, मुबारकपुर, धनसीनी, इस्माइलपुर, कल्याणपुर, हुमायुंपुर, ज्वालीलाला, आल्लोपुर, फजलपुर, ज्वालीकला सहित करीब एक दर्जन गांव के ग्रामीणों का आवागमन होता है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी और क्षेत्रवासी साइकिल, दुपहिया वाहन और ई- रिक्शाओं से आवागमन करते हैं। गड्ढों में पानी भरा होने से रोजाना दुपहिया वाहन और ई रिक्शाएं पलट रहे हैं। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा कई बार लोनिवि से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की गई। कोरे आश्वासन मिलने से ग्रामीणों में रोष है। क्षेत्रवासियों कल्हेडी़ के प्रधान पति अमीर अहमद, सूफी अतीक अहमद, इख्लास अहमद एड., नरपत सिंह, मो. शाहिद, मो. नाज, मुमताज, मो. शाकिर का कहना है एक माह के भीतर कई विद्यार्थी और महिलाएं खस्ताहाल मार्ग से चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सेमार्ग का सर्वे कराने और लापरवाह लोनिवि अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, जलालाबाद क्षेत्र से जुड़े आजाद चौक क्षेत्र का मुख्य चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी अवरुद्ध है। जिससे जगह-जगह गड्ढों में पानी भरा है और राहगीर खस्ताहाल मार्ग से परेशान हैं।
विज्ञापन

लोनिवि और प्रशासन उदासीन: मो.जाकिर अंसारी
जलालाबाद। ग्राम पंचायत मुबारकपुर कल्हेडी़ के प्रधान मो. जाकिर अंसारी का आरोप है कि लोनिवि और प्रशासन से कई बार खस्ताहाल मार्ग का सर्वे कराकर मरम्मत कराने को कहा गया, लेकिन प्रशासन ने जन सुरक्षा से जुड़े खतरनाक गड्ढायुक्त कल्हेड़ी मार्ग की मरम्मत कराने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे रोजाना क्षेत्रवासी गड्ढों से चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बरसात में कई जगह संपर्क मार्गों के गड्ढों में पानी भरने की समस्या उत्पन्न हुई है लोनिवि को क्षेत्र का सर्वे कराकर मार्गों को गड्ढामुक्त करने को कहा जा रहा है।
- विजय वर्धन तोमर, एसडीएम नजीबाबाद।

जलालाबाद के फ्लाईओवर मार्ग पर जलभराव।

जलालाबाद के फ्लाईओवर मार्ग पर जलभराव।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed