{"_id":"584457924f1c1be021a86518","slug":"kalash-yatra-par-foolon-ki-barish","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा पर फूलों की बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा पर फूलों की बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
धामपुर में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। नगर में कलश यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में खातियान स्थित शिव मंदिर मेढ़ से महिला कमेटी ने त्रयंबकेश्वर एवं तिरुपति बाला जी की मूर्ति स्थापना से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मुख्यमार्गों से होती हुई मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। बड़ी संख्या में महिला पीतवस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। कलश यात्रा के दौरान भक्ति की धारा बह गई। कलश यात्रा के बाद मंदिर में विशाल भंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिर में त्रयंबकेश्वर एवं तिरुपति बाला जी की मूर्तियों को पंचामृत से स्नान कराकर एवं पूजा अर्चना करके नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का नगर में विभिन्न मार्गों पर फूलों से बारिश कर स्वागत किया गया। यात्रा बैंडबाजे व पारंपरिक धुनों के बीच निकाली गई। कलश यात्रा के बाद मंदिर में राष्ट्र व समाज की खुशहाली की कामना करते हुए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। भक्तों ने हवन यज्ञ में बढ़चढ़कर आहुतियां डालीं। पूजा अर्चना आचार्य दिनेशचंद्र भारद्वाज ने कराई।
त्रयंबकेश्वर जी की मूर्ति के मुख्य यजमान सेवा निवृत्त नरेश वर्मा व उनकी पत्नी उमा वर्मा, नितिन वर्मा, सरिता वर्मा, लवी वर्मा, पूजा वर्मा, सक्षम रहे। तिरुपति बालाजी मूर्ति के मुख्य यज्ञमान दीपमाला वर्मा, मोहित वर्मा, बीना वर्मा, सौरभ वर्मा, नेहा वर्मा, राजीव वर्मा, विजय लक्ष्मी वर्मा रहे। हवन यज्ञ के बाद विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर भक्तों ने धर्मलाभ उठाया। कलश यात्रा में सुमित्रा देवी, सरिता वर्मा, पूजा वर्मा, शालनी वर्मा, सुमन वर्मा, उमा वर्मा, दीपा वर्मा, कंचन, विनोद बाला, नीलम, नूतन, अनीता, बीना, कविता भारद्वाज, रेनू भारद्वाज, मधुबाला अग्रवाल, संतोष सैनी, रुक्मिणी शर्मा, कमला भटनागर, ज्ञानचंद वर्मा, मुन्ना वर्मा, जगदीश वर्मा, सतीश वर्मा विजय प्रकाश वर्मा, अजय वर्मा रहे।