फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kalash on the shoulders, faith in the heart and hope for the fulfillment of wishes in the eyes

Bijnor News: कंधों पर कलश, दिल में आस्था और आंखों में मनोकामना पूर्ण होने की आस

Sun, 09 Aug 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Kalash on the shoulders, faith in the heart and hope for the fulfillment of wishes in the eyes
कलश में गंगा जल भरकर नगीना होकर गंतव्य की ओर निकलते रुद्रपुर के शिव भक्तों का जत्था।
नगीना। शिवभक्त अपने-अपने तरीकों से पवित्र गंगा में श्रद्धा का गोता लगाकर महादेव को खुश करने में जुट गए हैं। इसी क्रम में 11 कांवड़ में 551 लीटर गंगा जल भरकर नगीना के रामलीला बाग स्थित देवी मंदिर पहुंचे रुद्रपुर के 22 कांवड़ियों का जत्था देर शाम यहां पहुंचा, तो श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

रुद्रपुर कॉलोनी निवासी शिव भक्त जयशंकर, बलराम सिंह, आशाराम, संतोष यादव आदि ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से श्रावण माह की शिवरात्रि पर स्थानीय शिवालय में जलाभिषेक के लिए अपने 22 साथियों के साथ हरिद्वार से 11 कलश स्वरूपी कांवड़ में 50-50 लीटर (कुल) 551 लीटर जल लेकर रुद्रपुर तक की पैदल यात्रा करते हैं। पैदल यात्रा को पूरा करने में उन्हें करीब 15 दिन का समय लगता है। इस बार सभी 25 जुलाई को हरिद्वार पहुंचे और 28 जुलाई की सुबह अपनी सभी कांवड़ के दोनों पलड़ों में 50-50 लीटर गंगा जल भर कर भोले बाबा के जयकारे के साथ अपनी पैदल यात्रा शुरू की। मनोकामना के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि यह बताई नहीं जाती, गुप्त रखी जाती है। शिव भक्तों ने बताया कि रास्ते में उन्हें स्थानीय कुछ भक्त मिले, जिन्होंने उन्हें रात्रि विश्राम के लिए रामलीला मंदिर का मार्ग बताकर मदद की। रास्ते के कष्ट के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि उन पर भोले बाबा की असीम कृपा हैं। उन्हें अपनी इस पैदल यात्रा में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं आती है।उन्होंने बताया कि रास्ते में स्थानीय शिवभक्तों द्वारा खूब सेवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed