वालीबॉल में कालागढ़ बना विजेता
कादराबाद। गांव अनवरपुर चंडिका में एक दिवसीय वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कालागढ़ ने कासमपुर गढ़ी को हराकर अपना परचम लहराया।
प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में गांव के ही अंबेडकर क्लब के तत्वावधान में एक वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि भीम आर्मी बढ़ापुर विधान सभा के प्रभारी हेमंत राठौर ने फीता काटकर किया। अनवरपर चंडिका, कालागढ़, पुक्खावाला, कासमपुर गढ़ी सहित छह टीमों ने प्रतिभागिता की। फाइनल मैच कालागढ़ एवं कासमपुर गढ़ी के बीच खेला गया। कालागढ़ ने कासमपुर गढ़ी को 15-14 से हराकर खिताब जीता। कालागढ़ के रणजीत सिंह को सबसे अधिक सात प्वाइंट अर्जित किए। रणजीत सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। विजेता तथा उप विजेता टीमों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में कमेटी कार्यकर्ता हुकम सिंह, राजा, मोहन, सचिन आदि का विशेष योगदान रहा।