फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kabaddi Competitiveness

ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट

Fri, 03 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi Competitiveness
हल्दौर (बिजनौर)। गांव धर्मपुरा में तीन जनवरी को ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर के नामचीन खिलाड़ी भी शिरकत करेंगे। ब्लॉक क्षेत्र के गांव धर्मपुरा में इंटरनेशनल शारदा जनकल्याण कबड्डी अकादमी के सौजन्य से तीन जनवरी को प्रात: दस बजे राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजक व पूर्व ब्लॉक प्रमुख हल्दौर डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत की राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने वाले राहुल चौधरी, रोहित वालियान, अभिषेक व नितिन तौमर आदि नामचीन खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का उद़घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी करेंगे। अव्वल स्थान पाने वाली टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख एक हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 51 हजार रुपये और चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये मिलेंगे। पुरस्कार का वितरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया के द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed