{"_id":"5e56c30f8ebc3ef3a0769dc1","slug":"kabaddi-competition-held-in-prempuri-fair-bijnor-news-mrt471012336","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक समागम मेले में कबड्डी स्पर्धा हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक समागम मेले में कबड्डी स्पर्धा हुई
विज्ञापन
कादराबाद के गांव प्रेमपुरी में कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेते प्रतिभागी।
- फोटो : BIJNOR
धार्मिक समागम मेले में कबड्डी स्पर्धा हुई
कादराबाद। गांव प्रेमपुरी स्थित गुरुद्वारे में धन धन बाबा दीप सिंह के जन्म दिवस पर धार्मिक समागम मेले में अखंड पाठ किया गया। कार्यक्रम में यूपी एवं पंजाब की टीमों के बीच दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
गांव प्रेमपुरी स्थित गुरुद्वारे के महंत बाबा जग्गा सिंह भूरी वालों ने बताया कि गुरुद्वारे में धन धन बाबा दीप सिंह के जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाकर धार्मिक समागम मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अखंड पाठ एवं अमरजीत सिंह पंजाब, बाबा प्रताप सिंह नानकसर आदि रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन व गुरुवाणी सुनाकर संगत को निहाल किया। यूपी एवं पंजाब की टीमों के बीच दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ महंत बाबा जग्गा सिंह भूरी वालों ने फीता काटकर किया। बुधवार को टूर्नामेंट में पंजाब, हरियाणा तथा यूपी की कुल छह टीमों ने भाग लिया। जिसमें पंजाब ने 30 प्वाइंट, पंजाब टू ने 35, मिरिपिरी खालसा एकेडमी एक ने 40 व मिरिपीरी खालसा एकेडमी टू ने 32, हरियाणा टीम ने 24, तरनतारण पंजाब टीम ने 37 अंक अर्जित किए। सभी टीमों के बीच एक एक मैच खेला गया। कल एक एक मैच के उपरांत सेमीफाइनल और फिर फाइनल मैच खेला जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा जग्गा सिंह भूरी वाले, बाबा गुलजार सिंह, बाबा छीनंदा सिंह, बाबा कश्मीर सिंह का योगदान रहा।