फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Judicial officers set date for hearing

न्यायिक अधिकारियों द्वारा सुनवाई की तिथि निर्धारित

Tue, 14 Apr 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Judicial officers set date for hearing
न्यायिक अधिकारियों द्वारा सुनवाई की तिथि निर्धारित
विज्ञापन

बिजनौर। प्रभारी सीजेएम दिलीप कुमार सचान के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के कारण जिला जज से विचार विमर्श के बाद अवकाश के दिनों में जिला मुख्यालय पर न्यायिक अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। जिला मुख्यालय, नजीबाबाद, नगीना व चांदपुर मुंसफी का रिमांड एवं उससे संबंधित जमानत कार्य करने के लिए अलग-अलग दिनों में ड्यूटी लगाई गई है।

15 एवं 16 अप्रैल को सिविल जज जेडी चांदपुर निपेंद्र कुमार, 17 व 18 अप्रैल को सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी आमिर सुहैल, 19 व 20 अप्रैल को एसीजेएम दिलीप कुमार सचान, 21 व 22 को अपर सिविल जज जेडी बिजनौर अंकिता धामा, 23 व 24 अप्रैल को अपर सिविल जज एसडी रचना सिंह, 25 व 26 अप्रैल को सिविल जज जेडी चांदपुर निपेंद्र कुमार, 27 व 28 अप्रैल को एसीजेएम दिलीप कुमार सचान, 29 व 30 अप्रैल को सिविल जज एफटीसी आमिर सुहैल, एक व दो मई को अपर सिविल जज जेडी अंकिता धामा, तीन मई को अपर सिविल जज एसडी रचना सिंह सुनवाई करेंगी। जेल में विचाराधीन बंदियों का रिमांड कार्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चार व पांच बजे के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed