{"_id":"6016efff8ebc3e088d695e40","slug":"joint-teacher-conflict-committee-bijnor-bijnor-news-mrt523138586","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ हल्दौर के चार्ज न छोड़ने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ हल्दौर के चार्ज न छोड़ने पर रोष
विज्ञापन
बीईओ हल्दौर के चार्ज न छोड़ने पर रोष
बिजनौर। संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति की बैठक में डीएम द्वारा स्थानांतरण के बाद भी हल्दौर बीईओ प्रदीप कुमार के चार्ज न छोड़ने पर रोष जताया गया। इससे बीएलओ व अन्य विभागीय कार्य के बहिष्कार करने की चेतावनी दी। पांच फरवरी को बीएसए कार्यालय से कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया।
टाउन हाल में हुई बैठक में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जिला महामंत्री दुष्यंत कुमार ने बीईओ के चार्ज न छोड़ने पर बीएलओ व अन्य विभागीय कार्य छोड़ने का प्रस्ताव रखा। नौबहार सिंह ने कहा हल्दौर में भ्रष्टाचार की जड़ इतनी हो चुकी हैं कि स्थानांतरण के बाद भी बीईओ प्रदीप कुमार चार्ज छोड़ने के बजाए स्कूलों का निरीक्षण कर आर्थिक उत्पीड़न कर रहे हैं। प्रशांत सिंह ने कहा सभी शिक्षक हल्दौर में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के लिए तैयार रहे। गुलशन गुप्ता ने कहा शिक्षक अपने दायित्वों के निर्वहन के बावजूद लगातार भ्रष्टाचार का शिकार हो रहे हैं। अरशद जमाली ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रष्ट अधिकारियों की संपत्ति जब्त करने के आदेश को बीईओ ठेंगा दिखा रहे हैं। बैठक में अरशद जमाली, तरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।