{"_id":"57e81d494f1c1b906c574053","slug":"joined-the-campaign-municipality","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान में शामिल हुई नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान में शामिल हुई नगर पालिका
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही क्लीन गंगा अभियान में बिजनौर नगर पालिका को भी शामिल किया गया है। पूरे प्रदेश में केवल चार नगर पालिकाओं को इस योजना में शामिल किया गया है। बिजनौर नगर पालिका क्षेत्र में गंदे पानी से लेकर कूड़े तक का निस्तारण करने के लिए प्लान बनाया जाएगा।
गंगा की सफाई केंद्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। गंगा में गंदे पानी के प्रवाह को रोकने से लेकर कूड़ा निस्तारण को लेकर प्लानिंग की जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा क्लीन गंगा योजना शुरू की गई है। योजना में बिजनौर नगर पालिका, मिर्जापुर, उन्नाव व बनारस की रामनगर नगर पालिका को शामिल किया गया है। अभियान को लेकर बिहार में आयोजित कांफ्रेंस में इसके अंतर्गत चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया गया।
कूड़ा व गंदे पानी के निस्तारण, ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने के बारे में बताया गया। योजना पर क्रियान्वयन तेजी से करने के लिए नगर पालिकाओं के ईओ व अन्य अधिकारियों को कहा गया है। ईओ ने कहा कि इस अभियान में लोगों का सहयोग भी जरूरी है। कहा कि सभी चाहे तो ही गंगा की सही मायने में सफाई हो सकेगी। सब को चाहिए कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और उसे पूरी तरह से निभाएं, तब जाकर हर क्षेत्र में गंगा की सफाई हो सकेगी।
विज्ञापन
उधर, शहर में सीवरेज व्यवस्था शुरू होगी। ड्रेनेज सिस्टम को ठीक किया जाएगा। कूड़ा निस्ताण का प्लांट लगाकर कूड़े से खाद बनाया जाएगा। प्लांट पर नर्सरी भी तैयार कर पौधे लगाए जाएंगे। ये पौधे नगर पालिका क्षेत्र में लगाए जाएंगे। स्थिति के अनुसार खाद व पौधों को बेचा भी जा सकेगा। पानी को साफ करने के लिए रिसाइकलिंग की जाएगी। रिसाइकिल पानी को खेती के प्रयोग में दिया जाएगा या फिर नदियों में प्रवाहित किया जाएगा।
ईओ ने लोगों से की सहयोग की अपील
नगर पालिका ईओ इंद्रपाल सिंह के अनुसार क्लीन गंगा अभियान में बिजनौर नगर पालिका को शामिल किया जा चुका है। गंदे पानी को साफ किया जाएगा और कूड़े से खाद बनाया जाएगा। योजना की पूरी प्लानिंग के लिए एक्सपर्ट की टीम बिजनौर आएगी। नागरिक भी स्वच्छता में नगर पालिका का सहयोग करें। नागरिक घर व दुकानों के आसपास गंदगी न फैलाएं और पानी की बर्बादी न करें।