{"_id":"5939965e4f1c1b901c9ca7f6","slug":"jhulasi-girl-dies-in-delhi-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी युवती ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसी युवती ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर में प्रेम की अग्नि परीक्षा देने में झुलसी युवती की दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी युवक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला बंजारन निवासी एक युवती का मुरादाबाद जनपद के कांठ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो जून की रात करीब 11 बजे युवती ने प्रेमी से फोन पर बात करने के बाद अचानक अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली थी। करीब 90 प्रतिशत झुलसी युवती को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
चर्चा है कि फोन पर बात करते हुए प्रेमी युवक ने युवती से पूछ लिया था कि वह उसके लिए क्या कर सकती है। इस पर युवती ने युवक के लिए जान तक देने की बात कही तो युवक ने उस पर तंज कस दिया था। प्रेम की परीक्षा देने के लिए युवती ने खुद को आग के हवाले कर लिया था। उधर, इस मामले में युवती के चाचा द्वारा बृहस्पतिवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि उसकी भतीजी की दो जून की रात युवक से फोन पर कहासुनी हुई और और उसने आत्महत्या के लिए उकसाया।
विज्ञापन
इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने खुद को आग लगा ली और दिल्ली में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर प्रेमी फैसल शेख पुत्र शरीफ निवासी गांव सलेमपुर थाना कांठ के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है। अभी तक युवती का शव दिल्ली से घर नहीं पहुंचा है।