फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen in Jarifpur Chatar

Bijnor News: जरीफपुर चतर में लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Sun, 04 Jan 2026 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen in Jarifpur Chatar
नहटौर। जरीफपुर चतर गांव में शुक्रवार रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने पूरे परिवार को कमरे में बंद कर लाखों रुपये कीमत के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। जाग होने पर चोर अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भाग निकले।
विज्ञापन

गांव जरीफपुर चतर निवासी पंकज कुमार पुत्र रामपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि करीब 1.30 बजे वह अपने परिवार के साथ एक कमरे में सो रहा था। तभी तीन चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। चोरों ने पहले परिवार के कमरे का दरवाजा बाहर से कपड़ा बांधकर बंद कर दिया और इसके बाद दूसरे कमरे का ताला काटकर बेड बॉक्स में रखे एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी कानों की झुमकी, सोने की चेन, एक कंठी, दो जोड़ी चांदी की पायल तथा करीब दो हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोर पड़ोस में रहने वाले उसके भाई दीपक की छत पर चोरी के इरादे से पहुंचे, लेकिन आहट होने पर परिजनों की नींद खुल गई। परिजनों ने तीनों चोरों को छत के रास्ते खेतों की ओर भागते हुए देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed