फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   jewelery of 15 lakh of a businessman has missing from bank locker in Bijnor

Bijnor: बैंक लॉकर देख कारोबारी के पैरों तले खिसक गई जमीन, सूचना मिलने पर शाखा प्रबंधक भी हैरान, ये है मामला

Wed, 30 Nov 2022 07:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 30 Nov 2022 07:25 PM IST
सार

Bijnor News : एक कारोबारी ने अपना बैंक लॉकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उधर, मामले की जानकारी मिलने पर शाखा प्रबंधक भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
jewelery of 15 lakh of a businessman has missing from bank locker in Bijnor
जांच करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में एक कारोबारी ने बैंक लॉकर से लाखों रुपये के आभूषण गायब होने की बैंक प्रबंधक को सूचना दी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी की।

विज्ञापन


मोहल्ला सेवाराम निवासी कारोबारी पवन अग्रवाल का बैंक ऑफ बड़ौदा में लॉकर है। बुधवार को पवन अग्रवाल अपनी पत्नी नम्रता अग्रवाल के साथ अपना लॉकर खोलने पहुंचे। शाखा प्रबंधक सतीश कुमार के निर्देश पर बैंक अधिकारी दुर्गा शंकर शर्मा ने कारोबारी दंपती का लॉकर ऑपरेट करने के लिए कारोबारी की चाबी के साथ बैंक की लॉकर चाबी लॉकर खोलने के लिए लगाई। 
विज्ञापन


कारोबारी ने कुछ ही देर बाद बैंक प्रबंधक सतीश कुमार को लॉकर में रखे लाखों रुपये के आभूषण गायब होने की सूचना दी। कारोबारी ने बताया कि इससे पूर्व उन्होंने एक अक्तूबर 2022 को बैंक लॉकर खोला था। उस समय उसमें लगभग 10 से 15 लाख रुपये के आभूषण रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP : रेलवे ने दिया बड़ा झटका, अब पांच हजार यात्रियों को निरस्त कराने पड़ेंगे टिकट, जानिए वजह

कारोबारी की सूचना पर सराय चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कारोबारी ने स्वीकार किया कि उसका ताला लगा था और बैंक अधिकारी ने बैंक की एक चाबी के साथ उसका लॉकर भी खुलवाया। कारोबारी द्वारा बंद लॉकर से लाखों रुपये के आभूषण गायब होने की बात बैंक अधिकारियों और पुलिस के गले नहीं उतर रही। कारोबारी की ओर से पुलिस को बैंक लॉकर से लाखों रुपये के आभूषण गायब होने की तहरीर सौंपी गई। 

यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: सीएम योगी ने मंच से सपा-रालोद पर किए ताबड़तोड़ हमले, पढ़ें-भाषण की पांच बड़ी बातें

बैंक में 400 से अधिक लॉकर हैं। लॉकर ऑपरेट स्वयं धारक करता है। बैंक अधिकारी सिर्फ बैंक की चाबी लगाकर अलग हो जाते हैं। कारोबारी पवन ने स्वयं अपना ताला खोला। कारोबारी दंपती ने ही लॉकर ऑपरेट किया। बंद लॉकर से आभूषण गायब होना संभव नहीं है। - सतीश कुमार, प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा, नजीबाबाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed