{"_id":"5c38e461bdec2273371b8b4c","slug":"jcbs-administration-of-encroachment-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चली प्रशासन की जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चली प्रशासन की जेसीबी
Sat, 12 Jan 2019 12:15 AM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में रामलीला मैदान के पास अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में प्रशासन ने शुक्रवार को बिजनौर शहर में कई जगह से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान जानी के चौराहे पर दुकानों के आगे से जेसीबी मशीन से टीन शेड के साथ दुकानों के आगे रखी भट्ठी तोड़ डाली। पुलिस की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में खलबली मची रही।
एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी महेश कुमार की अगुवाई नगर पालिका की टीम ने रामलीला मैदान से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाना शुरू किया। थाने तक पुलिस ने अतिक्रमण । हटवाया। जानी के चौराहे पर काफी देर तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान जेसीबी मशीन से दुकानों के आगे टिन शेड व भट्ठी तोड़ दी गई। दुकानों के आगे जितना अतिक्रमण था उस सभी को तोड़ दिया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। व्यापारी अपनी दुकानों के आगे रखा सामान अंदर रखने लगे। कई जगह व्यापारी खुद अतिक्रमण हटाने में जुट गए। मोहल्ला बुखारा में भी खूब अतिक्रमण हटाया गया। तमाम अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर चेतावनी दी गई कि अगर फिर से अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। अतिक्रमण हटाने का खर्च भी उनसे ही लिया जाएगा। एसडीएम व सीओ के मुताबिक अतिक्रमण अभियान रोज चलेगा। किसी को भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार अपना अतिक्रमण खुद ही हटा लें।