{"_id":"60b285988ebc3e0bfc10e90a","slug":"jcb-goes-on-encroachment-in-alipura-region-nazibabad-news-mrt5404246184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण पर चली जेसीबी
विज्ञापन

नजीबाबाद। अलीपुरा क्षेत्र में नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर नवनिर्मित प्रतिष्ठान के आगे किए गए अतिक्रमण को राजस्व टीम ने जेसीबी से हटवा दिया। साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों के मालिकों को भी एनएच पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।
एसडीएम परमानंद झा ने नगर के दौर पर गांव अलीपुरा क्षेत्र के पास एनएच पर नवनिर्मित प्रतिष्ठान के आगे अतिक्रमण देखा था। जिसकी जांच कराने के बाद राजस्व टीम को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। राजस्व टीम से कानूगो नरेश कुमार, लेखपाल मनमोहन, सत्य नारायण, सचिन शर्मा मौके पर पहुंचे। लेखपाल मनमोहन ने बताया कि नजीबाबाद निवासी एक चिकित्सक ने अपने नवनिर्मित प्रतिष्ठान के आगे दो सीढ़ियां एनएच की जमीन पर बनाई हुई थी। टीम ने जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटवा दिया है।