फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Javed became the ration dealer of village Dahirpur

जावेद बने गांव दहीरपुर के राशन डीलर

Wed, 21 Sep 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Javed became the ration dealer of village Dahirpur
जावेद बने गांव दहीरपुर के राशन डीलर
विज्ञापन

नांगलसोती। प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव दहीरपुर में खुली बैठक आयोजित कर राशन डीलर का चुनाव कराया, जिसमें जावेद को गांव का राशन डीलर चुना गया।
नांगलसोती के गांव दहीरपुर में प्रशासनिक अधिकारियों ने राशन डीलर के चुनाव के लिए कई बार रूपरेखा बनाई और चुनाव कराए, लेकिन ग्रामीणों के बीच सामंजस्य न बैठा पाने से कामयाबी नहीं मिली। इसी कारण पिछले 10 महीनों से गांव दहीरपुर में राशन डीलर का चुनाव नहीं हो सका।

मंगलवार को तहसीलदार कमलेश कुमार ने एडीओ राजीव कुमार, पंचायत सचिव गोसिया अंसारी की उपस्थिति में गांव में खुली बैठक हुई। ग्रामीणों की सहमति से गांव के जावेद और सुलेमान के बीच चुनाव कराया गया। दोनों पक्ष के समर्थकों से अलग-अलग एजेंडों पर ग्रामीणों से हस्ताक्षर कराए गए। चुनाव में 746 ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए, जिसमें से जावेद के पक्ष में 375 और सुलेमान के पक्ष में 371 लोगों ने हस्ताक्षर किए। चार लोगों द्वारा जावेद के पक्ष में अधिक हस्ताक्षर किए जाने से प्रशासनिक अधिकारियों ने जावेद को गांव का राशन डीलर बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed