{"_id":"64d92150e60ada7ec80b5084","slug":"jang-bahadur-and-tripti-were-first-in-mini-marathon-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-8991-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - मिनी मैराथन में जंगबहादुर और तृप्ति प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - मिनी मैराथन में जंगबहादुर और तृप्ति प्रथम
Mon, 14 Aug 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर नेहरू स्टेडियम से मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीडीओ पूर्ण बोरा।
- 200 प्रतिभागियों ने मिनी मैराथन दौड़ में लिया हिस्सा
- विजेताओं को प्रमाणपत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के युवाओं ने मिनी मैराथन दौड़ में जोश दिखाया। इसमें करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में एक-दूसरे को पछाड़ते हुए छह बालक और छह बालिका विजेता रहे। बालक वर्ग में जंगबहादुर और बालिका वर्ग में तृप्ति प्रथम स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया।
रविवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह सात बजे मिनी मैराथन दौड़ आयाेजित हुई। जिसका शुभारंभ सीडीओ पूर्ण बोरा ने हरी झंडी दिखाकर किया। स्टेडियम से शुरू होकर मिनी मैराथन शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेडियम आकर समाप्त हुई। दौड़ पांच किलोमीटर की थी। बालक वर्ग में जंगबहादुर प्रथम, सूरजमल द्वितीय, गौरव तृतीय, अली चतुर्थ, परवेंद्र पंचम, पंकज षष्ठम स्थान पर रहा। वहीं, बालिका वर्ग में तृप्ति ने प्रथम, शिक्षा ने द्वितीय, प्राची ने तृतीय, वंशिका ने चतुर्थ, एकता ने पंचम, आंचल चौधरी ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया।
विजेता खिलाड़ियों को जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, डीएम उमेश मिश्रा ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर सीडीओ पूर्ण बोरा, जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, राकेश शर्मा, अधिवक्ता विनीश चौधरी, दिनेश चौहान, एसएस परिहार, चरन सिंह, पीवी रस्तोगी आदि मौजूद रहे।