फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jan Vishwas Yatra left for Muzaffarnagar from Bijnor

योगी आदित्यनाथ को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का दिलाया संकल्प

Tue, 21 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jan Vishwas Yatra left for Muzaffarnagar from Bijnor
बिजनौर में भाजपा की जन विश्वास यात्रा में जन विश्वास यात्रा में शामिल प्रभारी मंत्री कपिल देव अग? - फोटो : BIJNOR
बिजनौर से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुई जनविश्वास यात्रा
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा की जनविश्वास यात्रा सोमवार को बिजनौर गंगा बैराज से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गई। इससे पहले भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी और भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी ने समर्थकों के साथ अपने कैंप कार्यालय पर भाजपा जनविश्वास यात्रा का स्वागत किया। गंगा बैराज पर यात्रा पर इस दौरान गंगाजल भी छिड़का गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ.संजीव बालियान, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, वेस्ट यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, यात्रा संचालक अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, एमएलसी गोपाल अंजान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि आदि यात्रा के साथ रहे। ऐश्वर्य चौधरी ने कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को शंख भेंट किया। भूपेंद्र चौधरी ने 2022 में फिर से भाजपा सरकार बनने की बात कही और योगी आदित्यनाथ को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। बिजनौर गंगा बैराज पर यात्रा को रवाना करने के दौरा भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ रही। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, किसान मोर्चे के राहुल चौधरी, नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, मंडलाध्यक्ष ललित कुमार, दीप गर्ग मोनू, प्रिंस चौधरी, राजीव राजपूत, देवेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में भाजपा की जन विश्वास यात्रा में जन विश्वास यात्रा में शामिल केंद्रीय राज्य मंत्री संज?

बिजनौर में भाजपा की जन विश्वास यात्रा में जन विश्वास यात्रा में शामिल केंद्रीय राज्य मंत्री संज?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed