फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jalabhishek was done by chanting the Mahamrityunjaya Mantra.

गायत्री साधकों ने महाशिवरात्री पर्व पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया

Fri, 06 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek was done by chanting the Mahamrityunjaya Mantra.
नजीबाबाद में स्टेशन शिव मंदिर पर जलाभिषेक करते गायत्री परिवार के सदस्य। - फोटो : NAZIBABAD
महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर जलाभिषेक किया
विज्ञापन

नजीबाबाद। गायत्री साधकों ने महाशिवरात्री पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ कार्यालय पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिव वाटिका में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार के निर्देशन में कार्यालय पर गायत्री साधकों ने महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर देश की जनता को कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। डा. दीपक कुमार ने कहा कि श्रावण माह में शिव को प्रसन्न करने से शिवभक्त की हर मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने व्यक्तित्व में भोलापन, सरलता, विनम्रता लाने की अपील की। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के बाद श्रद्धालुओं सारिका अग्रवाल, हरीश शर्मा, सुनील शर्मा, सरला शर्मा, कामेश शर्मा, सुमन शर्मा, योगेश, नीलम बरनवाल आदि ने रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिव वाटिका पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed