{"_id":"65e0c9c689814619e509006b","slug":"jajis-orderly-jumped-from-the-barrage-into-the-ganga-police-saved-him-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-120027-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जजी के अर्दली ने बैराज से गंगा में लगा दी छलांग, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जजी के अर्दली ने बैराज से गंगा में लगा दी छलांग, पुलिस ने बचाया
विज्ञापन
- पुलिस ने गोताखोरों की मदद से अर्दली को सकुशल बाहर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। परिवार में अनबन होने पर जजी में अर्दली के पद पर तैनात व्यक्ति ने बिजनौर बैराज से गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों की मदद से समय रहते उन्हें बाहर निकाल लिया गया है। बाद में पुलिस ने परिवारजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
बृहस्पतिवार को बिजनौर बैराज के गेट नंबर चार के सामने एक व्यक्ति ने गंगा में छलांग लगा दी। गंगा में कूदते हुए लोगों ने देखा और शोर मचा दिया। चौकी से पुलिस भी दौड़कर पहुंच गई। गोताखोरों ने तुरंत ही गंगा से बाहर निकाल लिया। पहचान राजीव खन्ना पुत्र स्वर्गीय रामगोपाल खन्ना निवासी मोहल्ला आवास विकास बिजनौर के रूपप में हुई। बताया गया कि घर में आपसी कहासुनी के चलते नाराज होकर राजीव खन्ना घर से निकल आए थे और बिजनौर बैराज पहुंच गए। राजीव खन्ना जजी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं, जोकि अर्दली के पद पर तैनात है। शहर कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि घर में कहासुनी के चलते बैराज से गंगा में कूद गए थे। रेस्क्यू करते हुए गोताखोरों की मदद से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।