फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jain devotees celebrated Kshamavani festival with devotion.

Bijnor News: जैन धर्मावलंबियों ने श्रद्धापूर्वक क्षमावाणी पर्व मनाया

Sun, 27 Sep 2026 04:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
Jain devotees celebrated Kshamavani festival with devotion.
-श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर और श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दस दिन से चल रहा है कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो
धामपुर। जैन समाज के दस दिवसीय दशलक्षण पर्व का शनिवार रात शुभम मंडप में भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षमावाणी पर्व भी मनाया गया।
यह पर्व मोहल्ला गुजरातियान स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर और श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बीते दस दिनों से चल रहा था। जैन मिलन युगल ने इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री पंकज जैन को समाज रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय संयोजक सीमा जैन और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय जैन को भी समाज रत्न की उपाधि दी गई। जैन धर्म प्रचारक प्रदीप कुमार जैन शास्त्री को आध्यात्मिक क्षेत्र की विशिष्टतम विभूति के सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में जैन समाज के बच्चों और महिलाओं ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। पलक जैन, अद्विक जैन, मोक्ष जैन और मोक्षिता जैन ने इसमें भाग लिया। ईशानी जैन, आन्या जैन, प्रिषा जैन और पाखी जैन भी शामिल थीं। कुंज जैन और तनुष जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed