फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   jaam se nijat dilane ka paryas

जाम से निजात के प्रयास

Wed, 07 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
jaam se nijat dilane ka paryas
जलालाबाद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सुझाव लेते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नेशनल हाईवे और फ्लाईओवर पर लगातार जाम की समस्या को देखते हुए इसके निदान के प्रयास शुरू किए गए हैं। इसके लिए एसडीएम ने जलालाबाद चेयरमैन के साथ मौका मुआयना कर हाईवे पर डिवाइडर बनवाने, साप्ताहिक बाजार हाईवे से पीछे हटाने और हाईवे के दोनों ओर भारी वाहनों को हटवाने की मांग की। 
विज्ञापन


सोमवार रात एसडीएम वीके सिंह ने जलालाबाद चेयरमैन याकूब राईन के साथ हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने हाईवे पर दिन में कई बार लगने वाले जाम के संबंध में जानकारी ली। एसडीएम को बताया गया कि फ्लाईओवर से उतरते ही व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। आदर्शनगर, फ्लाईओवर के नीचे बसी आबादी क्षेत्र और जलालाबाद के बाजार से हर समय लोगों का फ्लाईओवर और हाईवे पर आवागमन होता है। एक साथ कई वाहनों के फ्लाईओवर पर मोड़ पर पहुंचने से जाम लग जाता है।
विज्ञापन


एसडीएम ने स्थिति से निपटने के लिए योजना तैयार की। इसके तहत जलालाबाद में फ्लाईओवर से 100 मीटर तक डिवाइडर बनवाने, हाईवे के दोनों ओर से भारी वाहन और अतिक्रमण हटवाने, साप्ताहिक बाजार हाईवे से कुछ पीछे हटाकर लगवाने के निर्देश दिए। चेयरमैन ने आजाद चौक पर चौमुखी लाइट लगवाने के साथ व्यवस्थित यातायात के इंतजाम कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान फरमान, यूनुस, मकसूद, नफीस अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed